राजस्थान में 4.03 लाख युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता : मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में बीते लगभग तीन साल में चार लाख से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिला है। राज्य के कौशल एवं नियोजन राज्य मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत एक फरवरी 2019 से …

जयपुर। राजस्थान में बीते लगभग तीन साल में चार लाख से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिला है। राज्य के कौशल एवं नियोजन राज्य मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत एक फरवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक 4 लाख 2826 बेरोजगार युवाओं को लाभ दिया गया है। चांदना ने प्रश्नकाल में विधायक अनिता भदेल के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि प्रदेश में एक फरवरी 2022 को कुल 16 लाख 54106 बेरोजगार पंजीकृत है।

इनमें से कुल 13 लाख 64290 पंजीकृत स्नातक तथा अधिस्नातक बेरोजगार आशार्थी है। उन्होंने इसका जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत बेरोजगारों में से कुल 6 लाख 11831 बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना अंतर्गत बेरोजगारी भत्ते हेतु आवेदन किया, जिनमें से 31 जनवरी 2022 तक कुल 4 लाख 2826 आशार्थियों को लाभान्वित किया गया।

ये भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर में मार्च में औद्योगिक निवेश समारोह की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी: मनोज सिन्हा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज