बिजनौर: 20 फिट की ऊंचाई से गिरकर मजूदर की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। नवनिर्मित मकान के लिंटर का ढुल्ला खोलते समय एक मजदूर 20 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने तहरीर दी है। अमरोहा जनपद के थाना धनोरा के गांव पत्थर कुटी निवासी नेपाल सिंह 22 पुत्र भूप …

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। नवनिर्मित मकान के लिंटर का ढुल्ला खोलते समय एक मजदूर 20 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने तहरीर दी है।

अमरोहा जनपद के थाना धनोरा के गांव पत्थर कुटी निवासी नेपाल सिंह 22 पुत्र भूप सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह नूरपुर की फतेहाबाद रोड स्थित विकास कॉलोनी में सुनील कुमार के नवनिर्मित मकान में मजदूरी कर रहे थे। बताया गया कि नेपाल सिंह उक्त मकान की दो मंजिला इमारत का लिंटर खोल रहे थे।

दोपहर में वह लिंटर खोलते समय करीब 20 फिट की उंचाई से धड़ाम से सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।। गिरने की आवाज सुनकर अन्य मजदूर उधर दौड़े और आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेश ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों को छोड़ गया।

संबंधित समाचार