पीलीभीत: सभा करने गए भाजपा प्रत्याशी को गांव के बाहर रोका
गजरौला(पीलीभीत),अमृत विचार। चुनावी सभा करने के लिए बनौसा गांव पहुंचे भाजपा प्रत्याशी को सपा समर्थकों ने गांव के बाहर ही रोक दिया। पुलिया पर एकत्र होकर सपा के झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा प्रत्याशी द्वारा पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद गजरौला पुलिस मौके …
गजरौला(पीलीभीत),अमृत विचार। चुनावी सभा करने के लिए बनौसा गांव पहुंचे भाजपा प्रत्याशी को सपा समर्थकों ने गांव के बाहर ही रोक दिया। पुलिया पर एकत्र होकर सपा के झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा प्रत्याशी द्वारा पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभा हो सकी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। राजनीतिक सरगर्मियां गरमा चुकी है। प्रचार-प्रसार को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थक भी एक दूसरे का रास्ता काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी बुधवार को गजरौला थाना क्षेत्र में देखने को मिली। बरखेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद बनौसा गांव में पूर्वान्ह 11 बजे सभा करने आए थे।
उनका ये कार्यक्रम पहले से ही तय था। जैसे ही गांव में उनका काफिला पहुंचा तो शरारत कर दी गई। आरोप है कि सपा समर्थक पुलिया के पास जमा हो गए। उनका रास्ता रोक लिया और फिर सपा के झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पूर्व सुबह कार्यकर्ताओं को भी गांव में घुसने नहीं दे रहे थे। जिसे लेकर विवाद के हालात बन गए।
इसकी सूचना भाजपा प्रत्याशी ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर दी। जिसके बाद गजरौला पुलिस हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मगर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सपा समर्थक जा चुके थे। भाजपा समर्थकों ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: बचाव का रास्ता तलाश रहा सूदखोर, पुलिस पकड़ने में फेल
