पीलीभीत: मोबाइल चुराया और फिर फोन-पे ऐप से उड़ाए 53 हजार, एफआईआर दर्ज
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के एक व्यापारी की दुकान से पहले उसके मोबाइल चोरी कर लिए गए। इसके बाद मोबाइल पर पहले से डाउनलोड फोन-पे ऐप के जरिए खाते से 53,129 रुपये का लेनदेन कर दिया। बैंक खाता चेक कराने पर जब इसकी जानकारी हुई तो व्यापारी के होश उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी …
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के एक व्यापारी की दुकान से पहले उसके मोबाइल चोरी कर लिए गए। इसके बाद मोबाइल पर पहले से डाउनलोड फोन-पे ऐप के जरिए खाते से 53,129 रुपये का लेनदेन कर दिया। बैंक खाता चेक कराने पर जब इसकी जानकारी हुई तो व्यापारी के होश उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ नामजद चोरी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। सविलांस टीम की मदद से आरोपी का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
शहर के मोहल्ला आसफजान निवासी अरविंद कुमार भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फोटो स्टेट की दुकान विकास भवन के सामने है। पिछले साल उनकी दुकान से उनके दो मोबाइल चोरी हो गए थे। इसकी उन्होंने पूर्व में कोई शिकायत नहीं की थी। मोबाइल में फोन-पे एप डाउनलोड था, इससे उनका बैंक खाता भी अटैच था। इससे वह अपना लेनदेन किया करते थे।
बीते दिनों बैंक में खाता चेक कराने पहुंचे तो पता चला कि फोन पे ऐप के जरिए पिछले साल 31 अक्टूबर को खाते से आठ बार में 53129 रुपये का लेनदेन किया गया है। जबकि इस तिथि से पहले ही दोनों मोबाइल चोरी हो चुके थे। बैंक से जानकारी जुटाने के बाद कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घटना पुरानी है। तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक से भी जानकारी जुटाई जाएगी। सर्विलांस टीम की मदद भी ले रहे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
