बहराइच: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सास और पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। मिर्जा फांटा गांव निवासी विवाहिता की दो दिन पूर्व ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा फांटा गांव निवासी 25 साल विवाहिता की दो दिन पूर्व गला दबाकर हत्या कर दी गई …
बहराइच। मिर्जा फांटा गांव निवासी विवाहिता की दो दिन पूर्व ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा फांटा गांव निवासी 25 साल विवाहिता की दो दिन पूर्व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया था। थानाध्यक्ष राम समुझ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति ननकाऊ उर्फ गुलाम वारिस और सास सकीला पत्नी इमाम खां के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम के राम आशीष, रंजीत यादव, प्रियंका सिंह, ज्योति गुप्ता की टीम ने मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े- यूपी चुनाव: सीएम योगी ने ली चुटकी, कहा- मुलायम के खास सिपहसलार की अखिलेश ने कर दी दुर्गति
