पीलीभीत: एडीजी जोन बरेली ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में परखे हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलीनगर(पीलीभीत),अमृत विचार। बरेली  जोन के अन्य जनपदों में मतदान संपन्न कराने के बाद अब पुलिस अधिकारियों की नजर पीलीभीत पर है। एक दिन पूर्व बैठक कर एडीजी राजकुमार ने चुनावी तैयारियों को परखा था। वहीं, दूसरे दिन नेपाल सीमा से सटे इलाकों का भ्रमण किया। माधोटांडा थाने में अधिकारियों संग बैठक भी की। एडीजी बरेली …

कलीनगर(पीलीभीत),अमृत विचार। बरेली  जोन के अन्य जनपदों में मतदान संपन्न कराने के बाद अब पुलिस अधिकारियों की नजर पीलीभीत पर है। एक दिन पूर्व बैठक कर एडीजी राजकुमार ने चुनावी तैयारियों को परखा था। वहीं, दूसरे दिन नेपाल सीमा से सटे इलाकों का भ्रमण किया। माधोटांडा थाने में अधिकारियों संग बैठक भी की।

एडीजी बरेली राजकुमार शुक्रवार दोपहर को माधोटांडा पहुंचे। स्थानीय पुलिस से सीमावर्ती इलाकों में किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह नेपाल सीमा से सटे इलाकों का भ्रमण करने पहुंचे। एसओ गौरव विश्नोई और एसएसबी के जवान भी साथ थे। सीमावर्ती इलाके में रहने वाले भारतीय 109 वर्ष के भारतीय नागरिक निताय मंडल से भी मुलाकात की।

उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के साथ ही सीमा पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी इनपुट लिया। एडीजी ने नौजलिया प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए बूथों का भी निरीक्षण किया। थाना माधोटांडा में महिला हेल्प डेस्क, बैरक की व्यवस्था परखी। अभिलेख भी बारीकी से चेक किए। अभिलेखों का रखरखाव बेहतर मिलने पर हेडमोहर्रिर मोहम्मद असलम और मैस की सफाई रखने पर फालोवर देवेंद्र सिंह कश्यप का उत्साह वर्धन कर पुरस्कृत किया।

ये भी  पढ़ें-

कौशांबी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित दफ्तर में पहुंची चुनाव आयोग की टीम, हड़कंप

संबंधित समाचार