बदायूं: अलग-अलग घटनाओं में महिला व युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं,अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके जाने की जिद पर महिला ने लगाई फांसी। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला में …

बदायूं,अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके जाने की जिद पर महिला ने लगाई फांसी।
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने महिला के आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहल्ला मीरा सराय रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी राजकुमारी (27) का उनके पति ओमवीर से कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन ओमवीर मना करते आ रहे थे। गुरुवार को भी मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को सुबह के समय घर के सभी लोग काम पर चले गए।

राजकुमारी ने घर पर ही फांसी लगा ली। परिजनों के काम से वापस लौटने के दौरान जानकारी हुई। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।इधर, थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने फांसी लगा ली। युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव की अंत्येष्टि कर दी गई। क्षेत्र के गांव उतरना निवासी सत्येंद्र सिंह (35) के परिवार में किसी को लेकर कलह हो गई थी। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र सिंह बहुत दिनों से परेशान चल रहे थे।

शुक्रवार को इसी पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ खेम सिंह जलाल ने बताया कि युवक की मौत के संबंध में सूचना नहीं आई है। जानकारी की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बदायूं: ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार