हरदोई: जिले में कल आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सपा विधायक ने रैली स्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को जीआईसी मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव के आने से पूर्व सपा विधायक राजपाल कश्यप ने राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।  रैली स्थल पर बन रहे हेलीपैड पंडाल आदि की व्यवस्थाएं उन्होंने देखी। …

हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को जीआईसी मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव के आने से पूर्व सपा विधायक राजपाल कश्यप ने राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।  रैली स्थल पर बन रहे हेलीपैड पंडाल आदि की व्यवस्थाएं उन्होंने देखी। श्री कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने के लिए जिले के कई स्थानों पर भ्रमण किया। उन्होंने कई जगह बैठ कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की। चुनावी जनसभा में जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अरबों रुपए का बजट होते हुए भी दूर नहीं हुई आवारा पशुओं की समस्या: प्रमोद तिवारी

संबंधित समाचार