चुनाव ड्यूटी पर जा रहे लोगों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नबरंगपुर। ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बस के पलट जाने से पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पापड़हांडी प्रखंड के मोकिया के पास सोरिसपदार गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक बस …

नबरंगपुर। ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बस के पलट जाने से पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पापड़हांडी प्रखंड के मोकिया के पास सोरिसपदार गांव में हुआ।

पुलिस के मुताबिक बस में 45 ग्राम रक्षक (ग्राम राखी) मौजूद थे और वे 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान में तैनाती के लिए कोसागुमुडा ब्लॉक जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े- 

कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर, ऑपरेशन जारी

संबंधित समाचार