UP Election 2022: पीलीभीत में बोले अखिलेश- काका तो वापस हो गए अब बाबा भी जाएंगे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीलीभीत विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा, कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री से सावधान रहना पड़ेगा। हम जानते हैं कि अगर काका गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे। ये शॉर्टफॉर्म इसलिए बोल रहा हूं …

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीलीभीत विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा, कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री से सावधान रहना पड़ेगा। हम जानते हैं कि अगर काका गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे। ये शॉर्टफॉर्म इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि भाजपा के दिग्गज शॉर्टफॉर्म को उपयोग ज्यादा करते हैं। उन्होंने बताया कि काका मतलब काला कृषि कानून।

योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री को भाजपा ने पहले ही पैदल कर दिया था, अब चुनाव लड़ने भी अपने गोरखपुर(घर) जा पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी इस बार बहुमत देकर सपा की सरकार बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान में ही सपा और गठबंधन ने शतक लगा लिया। अब तीसरे और चौथे चरण का जब मतदान होगा तो एक और शतक पूरा हो जाएगा।

अहमद हसन को दी श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव ने चुनाव जनसभा के दौरान उनकी पार्टी के नेता अहमद हसन का निधन हो गया है। यह सुनकर वे बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अहमद हसन हमेशा ही नेताजी के साथ रहे हैं। उन्होंने हमेशा सपा को मजबूत करने का काम किया। अंतिम समय में जब उनसे मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि वे सपा के साथ रहेंगे।

जलियांवाला बाग कांड दूसरी बार लखीमपुर में हुआ
अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। इस सरकार में किसी की परवाह नहीं है। हमने और आपने जलियावाला बाग की कहानी कितनी बार सुनी होगी। आजाद भारत में अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो वह लखीमपुर में हुई। जहां निर्दोष किसानों को जीप से कुचल डाला।

वहीं दिल्ली में भी किसानों को दबाने के लिए बैरिकेडिंग की गई। लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा। हमारे किसान भाई झुके नहीं। भाजपा कहती थी गरीबों को हवाई जहाज में बैठाएंगे। लेकिन आज प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के भाव आसमान को छू रहे हैं। नौजवान मोटरसाइकिल चल नहीं चला पा रहा है।

ये भी पढ़े-

UP Election 2022: पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज, कहा- सपा का हाथ आतंकियों का साथ

संबंधित समाचार