बहराइच: प्रशिक्षण से नदारद मिले 62 कर्मचारी, केस दर्ज
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन 62 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम ने आदेश जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि शनिवार को किसान डिग्री कॉलेज में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 62 …
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन 62 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम ने आदेश जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि शनिवार को किसान डिग्री कॉलेज में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 62 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम के तल्ख तेवर के बाद भी कर्मचारियों के मनमाने रवैए पर अंकुश नहीं लग रहा है।
यह भी पढ़ें: तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता लिखेंगे 627 उम्मीदवारों की किस्मत, अखिलेश समेत इन नेताओं की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
