लखनऊ: एलडीए कर्मचारियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज व निबंधन कागजात तैयार कर फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह को गोमती नगर पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गुप्त सूचना पर शहीद पथ पुल के नीचे से गिरफ्तार …
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज व निबंधन कागजात तैयार कर फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह को गोमती नगर पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गुप्त सूचना पर शहीद पथ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। इनमें गोमती नगर थानांतर्गत विरामखंड निवासी राममनि पांडेय व उसका बेटा ऋषभ पांडेय, विनयखंड-5 निवासी रंजीत कुमार यादव व उसका भाई ऋषि कुमार यादव और बाराबंकी के धौरहरा का रहने वाला संतोष कुमार यादव शामिल है।
एलडीए ने ही पकड़ा था फर्जीवाड़ा
इस गिरोह के फर्जीवाड़े के खिलाफ एलडीए के ही प्रवर वर्ग सहायक केवी साहू ने गत दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे एलडीए के कर्मचारियों की मिली भगत से जमीनों का फर्जी बैनामा व निबंधन कागजात तैयार करवाते थे। एक-एक जमीन का कई लोगों के नाम पर बैनामा करवाया जाता था और पैसों की ठगी की जाती थी। पुलिस एलडीए के संबंधित कर्मचारियों का नाम पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: अपने ही ममेरे भाई को मनीष ने धकेल दिया सेक्स रैकेट के दलदल में
