मैनपुरी में सपा कार्यकर्ता की दबंगई आई सामने, बीजेपी समर्थक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने बीजेपी समर्थक को गोली मार दी है। घटना करीब छह बजे की है। गोली बीजेपी समर्थक के पेट में लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बीजेपी समर्थक को सैफई …

मैनपुरी। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने बीजेपी समर्थक को गोली मार दी है। घटना करीब छह बजे की है। गोली बीजेपी समर्थक के पेट में लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बीजेपी समर्थक को सैफई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं और उन्होंने शहर में जाम लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि सपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: संभल: सूफी अख्तर मियां वारसी के सालाना उर्स का आयोजन, कव्वालों ने बांधा समां

 

 

संबंधित समाचार