आगरा: मौसम ने ली करवट, 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान
आगरा। धूप में तेजी आने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे के बाद धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी होली से पहले भी मौसम में एक बार बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, …
आगरा। धूप में तेजी आने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे के बाद धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी होली से पहले भी मौसम में एक बार बदलाव देखने को मिलेगा।
सुबह का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, यह 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह धूप निकलेगी और रात में सर्द हवा चलेगी।
आज आगरा में अधिकतम तापमान 28 और मिनिमम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। 23 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी।
हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 102 है।
