यूक्रेन संकट पर इमैनुएल मैक्रों ने बुलाई UNSC की आपात बैठक, रूस पर किया लक्षित प्रतिबंध लगाने का आह्वान
मास्को। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क (डीपीआर, एलपीआर) को गणराज्य के तौर पर मान्यता देने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है। साथ ही यूरोपीय संघ से रूस पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की अपील की है। यह जानकारी के फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय …
मास्को। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क (डीपीआर, एलपीआर) को गणराज्य के तौर पर मान्यता देने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है। साथ ही यूरोपीय संघ से रूस पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की अपील की है। यह जानकारी के फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को दी।
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक के साथ-साथ लक्षित यूरोपीय प्रतिबंधों को लागू का आह्वान किया है।” बयान के मुताबिक मैक्रों ने डीपीआर और एलपीआर को मान्यता देने के रूसी अधिकारियों के फैसले की निंदा की क्योंकि यह रूस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेनी क्षेत्रों को अलग देश की मान्यता देने के ऐलान के बाद यूक्रेन, अमेरिका और छह अन्य देशों ने UNSC से बैठक का अनुरोध किया था। जिसके बाद एक आपात बैठक बुलाई गई। अब इस मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत भी बयान देगा। UNSC की बैठक से पहले ही माना जा रहा था कि संयुक्त राष्ट्र कोई कार्रवाई या कड़ा बयान नहीं देगा, क्योंकि रूस के पास वीटो पावर है।
ये भी पढ़ें : UN में भारत बोला- यूक्रेन और रूस की सीमा पर बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय
