सीतापुर: सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर ले जा रही बस पलटी, 18 जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 18 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के हरगांव रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास यह घटना सोमवार देर रात उस समय हुयी …

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 18 जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के हरगांव रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास यह घटना सोमवार देर रात उस समय हुयी जब सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर लेकर लखीमपुर जा रही बस गन्ना लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बस पलट गयी।

इसमें बस में सवार 18 जवान चोटिल हो गए।इनमें 08 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लखीमपुर रेफर किया गया है। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित सहित हरगांव के थाना प्रभारी निरीक्षण बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पढ़ें- UP Election 2022: प्रयागराज में जनसभा के दौरान स्मृति ईरानी ने मंच पर दिखाया गुस्सा, सकते में आए BJP नेता

संबंधित समाचार