प्रयागराज: अतीक अहमद के फरार बेटे पर घोषित हुआ 25 हजार का इनाम
प्रयागराज। गुजरात के जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़तीं जा रही हैं। उनके छोटे बेटे अली पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बीते दिनों प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में अतीक अहमद छोटा बेटा अली फरार चल रहा है। करेली पुलिस ने रिश्तेदार …
प्रयागराज। गुजरात के जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़तीं जा रही हैं। उनके छोटे बेटे अली पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बीते दिनों प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में अतीक अहमद छोटा बेटा अली फरार चल रहा है।
करेली पुलिस ने रिश्तेदार से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने पर अली समेत 7 नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। अली की तलाश में पुलिस पिछले कई महीने से लगी है। लेकिन, गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अतीक का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर भी कई साल से वांछित है। सीबीआई ने उस पर दो लाख का इनाम रखा है।
करेली पुलिस ने 2 जनवरी 2022 को 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में जीशान की तहरीर पर अली और उसके साथी असद, कछोली, संजय सिंह, इमरान, अमन व फुल्लू समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सैफ और फहद को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों को रंगदारी व हमले के आरोप में दोनों को जेल भेजा जा चुका है।
पढ़ें- सीतापुर: सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर ले जा रही बस पलटी, 18 जवान घायल
