औरैया में ऑनर किलिंग: प्रेमी से बात करते पकड़ा तो बेरहमी से गला घोंटकर कर दी हत्या, शक न हो इसलिए कुंए में फेंका शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरेया में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवती को अपने प्रेमी से बात करने पर उसके परिजनों ने उसे मौत की सजा दे दी। बेरहमी से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए युवती का शव कुएं में फेंक …

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरेया में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवती को अपने प्रेमी से बात करने पर उसके परिजनों ने उसे मौत की सजा दे दी। बेरहमी से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए युवती का शव कुएं में फेंक दिया। इस घटना को युवती के तीनों चाचाओं ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद जब मृतका के चाचाओं को पकड़कर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। फिलहाल अभी तक पुलिस की हिरासत में दो ही आरोपी आ सके है। एक आरोपी चाचा अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घर की इज्जत की खातिर किया मर्डर
पुलिस के मुताबिक जब पुलिस ने चाचाओं को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि इज्जत की खातिर उन्होंने ऐसा किया। शव को कुएं में इसलिए फेंका ताकि पुलिस का शक उसके प्रेमी पर जाए। इसलिए उन्होंने भतीजी को मारने के बाद रिपोर्ट भी लिखवाई थी। मगर जांच पड़ताल में मामला उल्टा पड़ गया और वह फंस गए। हालांकि अभी पुलिस तीसरे चाचा की तलाश में जुटी हुई है।

क्या था मामला, एक नजर में
दरअसल, बीते 15 फरवरी को औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गांव में पुलिस को एक सूचना मिली कि एक लड़की का शव कुंए में पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके लड़की का शव कुंए से निकाला। जिसके बाद लड़की की शिनाख्त सेहुदा गांव की रहने वाली एक लड़की रूप में हुई। जिसके बाद परिवार वालों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप जड़ दिया।

शव मिलने के बाद क्या बोले परिजन?
पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद परिजनों ने बताया कि उनकी भतीजी एक लड़के से प्रेम करती थी। उसी से बातचीत भी करती थी। उन्होंने उसी पर हत्या का शक जाहिर किया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल में जुट गई। शक के आधार पर पुलिस ने लड़की के प्रेमी को पूछताछ के लिए बुलाया। मगर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। जिसके बाद सीओ के साथ एसओजी टीम का गठन किया गया और जांच पड़ताल की गई।

जांच में चाचा का नाम आया सामने, तो कुबूल लिया
मामले में जब पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल की तो हत्या करने में तीनों चाचाओं का नाम सामने आया। मगर तीनों में एक चाचा पहले ही फरार हो गए। मगर पुलिस ने दो को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती के साथ जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पता चला कि अपनी भतीजी की हत्या के पीछे की वजह है प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी उनकी बात न मानकर वह अपने प्रेमी से बात करती थी।

उन्होंने बताया कि वह उस रात भी लड़के से बात कर रही थी। जिससे गुस्साए तीनों चाचाओं ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक कुए में फेक दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ऑनर किलिंग का मामला है। चाचाओं ने मिलकर अपनी भतीजी की गला दबा कर हत्या की क्योंकि वह एक लड़के से बातचीत किया करती थी। हत्या के बाद शव को इन लोगों ने कुंए में फेक दिया था।

इसे भी पढ़ें-

हिजाब विवाद: उच्च न्यायालय ने सीएफआई की भूमिका के बारे में कर्नाटक सरकार से ब्योरा मांगा

 

संबंधित समाचार