UP Election 2022: बांदा में अन्ना पशुओं की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
बांदा। जिले के नरैनी विधानसभा क्षेत्र के दशरथ पुरवा गांव में अन्ना मवेशियों की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, परगना मजिस्ट्रेट नरैनी राजेंद्र सिंह तत्काल दशरथपुरवा गांव पहुंचे जहां काफी देर तक समझाने के बाद भी ग्रामीण मतदान के लिए राजी …
बांदा। जिले के नरैनी विधानसभा क्षेत्र के दशरथ पुरवा गांव में अन्ना मवेशियों की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, परगना मजिस्ट्रेट नरैनी राजेंद्र सिंह तत्काल दशरथपुरवा गांव पहुंचे जहां काफी देर तक समझाने के बाद भी ग्रामीण मतदान के लिए राजी नहीं हुए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि गांव में अस्थाई गौशाला है। ग्रामीण स्थाई गोशाला की मांग कर रहे हैं। उन्हें समझा कर आश्वस्त किया गया कि चुनाव के तत्काल बाद शासन से मंजूर करा कर स्थाई गौशाला स्थापित की जाएगी। साथ ही गांव में अस्थाई स्थापित गौशाला की कथित कमियों को दुरुस्त कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरे गांव में घूमकर एक एक ग्रामीण से बातचीत कर समझाया गया और लिखित आश्वासन देने के बाद भी ग्रामीण मतदान के लिए तैयार नहीं हुए।
इस बीच जिले बांदा जिले की चार विधानसभाओं में सुबह 11 बजे तक औसतन 23.85 फीसदी मतदान हुआ था जिसमें तिंदवारी में 24.67 प्रतिशत,बबेरू में 27.56 प्रतिशत,नरैनी में 17.66 प्रतिशत और बांदा सदर में 25.82 फीसदी मतदान हुआ था।
पढ़ें- UP Election 2022: राष्ट्रीय किसान मंच ने की सपा को समर्थन देने की घोषणा
