बहराइच: कार से बरामद हुए लाखों रुपए, जिला कोषागार में जमा की गई नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही कार से पुलिस ने 3.57 लाख रुपए नकदी बरामद की है। कागजात न दिखा पाने के कारण रुपया कोषागार में जमा करा दिया गया है। कैसरगंज कस्बे में लखनऊ बहराइच मार्ग पर चुनाव को लेकर चेक पोस्ट बनाया गया है। बुधवार शाम को थानाध्यक्ष …

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही कार से पुलिस ने 3.57 लाख रुपए नकदी बरामद की है। कागजात न दिखा पाने के कारण रुपया कोषागार में जमा करा दिया गया है।

कैसरगंज कस्बे में लखनऊ बहराइच मार्ग पर चुनाव को लेकर चेक पोस्ट बनाया गया है। बुधवार शाम को थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक, मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, दीपक कुमार, उप निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ जांच कर रहे थे।जांच के दौरान लखनऊ की ओर से कार बहराइच की ओर जाती दिखी। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो कार के अंदर से 357770 रूपये नकदी बरामद हुई।

नकदी के बारे में चालक रोहित श्रीवास्तव निवासी कटका मरौठा से जानकारी ली तो वह हिसाब नहीं बता सका। इस पर मजिस्ट्रेट ने रूपया की बरामदगी का वीडियोग्राफी कराया। इसके बाद बरामद रूपये को एसडीएम महेश कुमार कैथल के निर्देश पर जिला कोषागार में जमा करा दिया गया है।

पढ़ें- शुरुआती कारोबार में निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

संबंधित समाचार