उन्नाव: सीता-राम की मूर्तियों समेत चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मंदिर से चोरी हुईमूर्ति सहित पुलिस ने तीन चोरों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। जबकि एक अभियुक्त पहले से ही पुलिस हिरासत में था। पकड़े गए चारो चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बताते चलें की बीती 21 फरवरी की रात्रि को कस्बे के मंदिर ठाकुर द्वारा में कुंडी तोड़ कर चोरों ने …

उन्नाव। मंदिर से चोरी हुईमूर्ति सहित पुलिस ने तीन चोरों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। जबकि एक अभियुक्त पहले से ही पुलिस हिरासत में था। पकड़े गए चारो चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बताते चलें की बीती 21 फरवरी की रात्रि को कस्बे के मंदिर ठाकुर द्वारा में कुंडी तोड़ कर चोरों ने सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां पार कर दी थी रोज की तरह सुबह पूजा करने गए लोगो को मूर्ति नदारद देख चोरी की जानकारी हुई।

चोरी की गयी मूर्तियां करोड़ो कीमत की बताई जा रही थी। मंदिर के मालिक प्रेम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था की मेरा भाई देवी प्रसाद इस घटना में शामिल है पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने  चोरी की घटना में शामिल होना बताया व अपने तीन अन्य साथी बताए उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कस्बा के परियर रोड से दोनो मूर्ति समेत दीपक पुत्र बनवारी निवासी जमुनिया कच्छ थाना फतेहपुर चैरासी, मुन्नू उर्फ रघुवीर पुत्र जगदीश कस्बा पसियाना, शोभित सिंह पुत्र नरेश सिंह दुबियाना कोतवाली सफीपुर को गिरफ्तार किया प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया की चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: पशु प्रेमी ने गौवंशियों की दुर्दशा पर जनता से मांगा सहयोग, प्रशासन को कोसा

संबंधित समाचार