UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए ‘तुम’ जैसी भाषा का किया प्रयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। बीजेपी छोड़कर नए समाजवादी नेता बने स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल विवादों से घिरते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के लिए ‘तुम’ जैसी भाषा का प्रयोग किया। स्वामी प्रसाद ने पीएम को लेकर कहा कि …

कुशीनगर। बीजेपी छोड़कर नए समाजवादी नेता बने स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल विवादों से घिरते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के लिए ‘तुम’ जैसी भाषा का प्रयोग किया।

स्वामी प्रसाद ने पीएम को लेकर कहा कि देश का ऐसा प्रधानमंत्री जो अपने को विश्व का नेता साबित करने में लगा हुआ है, कहता है कि हम नौजवानों को गोबर बिकवा करके नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम नौजवानों की गर्मी निकाल देंगे, अरे तुम क्या गर्मी निकालोगे यह लोकतंत्र है…गर्मी लाती और निकालती जनता है।

स्वामी मौर्य ने फिर कहा कि 10 मार्च आने दो तुम्हारे और तुम्हारे सरकार की गर्मी यूपी की जनता निकालने का काम करेगी। भारत सरकार का गृहमंत्री कहता है कि आप 12वीं पास करके इंटर में प्रवेश करेंगे तो हम आपको स्मार्टफोन और लैपटॉप देंगें।

पढ़ें- Russia Ukraine War : चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर रूसी सेना का कब्जा, क्या होगा अगला कदम?

संबंधित समाचार