आगरा: युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, हत्या करके खुद खा लिया जहर, जानें पूरा मामला
आगरा। पश्चिमपुरी में खंडेलवाल कांप्लेक्स में एक युवक और युवती होटल में रुके हुए थे। गुरुवार को होटल में युवक ने प्रेमिका की हत्या करके खुद जहर खा लिया। आरोपी युवक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। मृतक के घरवालों ने बताया कि उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी …
आगरा। पश्चिमपुरी में खंडेलवाल कांप्लेक्स में एक युवक और युवती होटल में रुके हुए थे। गुरुवार को होटल में युवक ने प्रेमिका की हत्या करके खुद जहर खा लिया। आरोपी युवक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। मृतक के घरवालों ने बताया कि उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी को युवक भगा ले गया है लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।
मृतका के पिता गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि युवक 20 फरवरी को उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वो उसके घर गए थे तो उसने अभद्रता की गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को जानकारी भी दी थी।
आपको बता दें, खुद युवक ने बताया था कि उसने प्रेमिका की हत्या कर दी है और अब खुद भी जहर खा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में बेड पर युवती पड़ी थी और युवक गंभीर अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने युवती के परिजनों को फोन कर जानकारी दी।
युवक जगदीशपुरा के बैर का नगला का रहने वाला 22 साल का जोगिंदर है। वहीं मृतका पूजा उर्फ भारती है। मृतका की मां ने बताया कि बेटी को घर से भगाकर ले जाने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मगर, उनकी सुनवाई नहीं की। गुरुवार को पता चला कि जोगिंदर ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। अगर पुलिस उनकी सुनवाई कर लेती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।
