इंडोनेशिया के पश्चिमी इलाके में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता …

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पहाड़ी शहर बुकिटिंग्गी के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 66 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद और झटकों की चेतावनी दी है।

टेलीविज़न रिपोर्ट में पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग में सड़कों पर घबराए हुए लोगों को दिखाया गया। गौरतलब है कि जनवरी 2021 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 105 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़े-

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की सुनाई दीं आवाजें, जंग में अब तक यूक्रेन के 137 लोगों की मौत

संबंधित समाचार