बरेली: लड्डू नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया घायल
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को मामूली से बात पर पीट-पीटकर घायल कर दिया। गुस्से में उसने अपनी पत्नी के सिर पर पटली से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह घायल हो गई। मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, कैंट के हडौलिया भोलापुर गांव …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को मामूली से बात पर पीट-पीटकर घायल कर दिया। गुस्से में उसने अपनी पत्नी के सिर पर पटली से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह घायल हो गई। मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
दरअसल, कैंट के हडौलिया भोलापुर गांव के सुम्मेरी लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी कटका भरत गांव के युवक के साथ की है। सुम्मेरी लाल का आरोप है कि उनका दामाद शराब पीने का आदी है। आए दिन दहेज में बाइक की मांग करता रहता है।
आरोप है कि गुरुवार को अनीता के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। जिनके साथ बैठकर उसका पति शराब पी रहा था। उसी वक्त उनकी पत्नी जब मेहमानों को खाना देने आई तो लड्डू की प्लेट नहीं देने पर उसके पति ने अनीता को पीट दिया। उसने मौके पर पड़ी एक पटली उठाई और पत्नी को लहूलुहान कर दिया।
ये भी पढ़ें-
