उन्नाव: छात्र समेत दो ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्र समेत दो लोगो ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के …
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्र समेत दो लोगो ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर मजरा ददलहा गांव के रहने वाले राम भजन कुशवाहा का सत्तरह वर्षीय बेटा गोपाल बांगरमऊ स्कूल में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार रात करीब आठ बजे भोजन करने के बाद घर से निकल गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। मगर उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित ददलहा गांव स्थित सड़क किनारे मुन्नीलाल चाय की दुकान के बाहर शटर में फंदे के सहारे उसका शव लटक रहा था। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पिता रामभजन ने बताया कि डेढ़ साल से मानसिक बीमारी से परेशान था। कानपुर में इलाज चल रहा था। परिजन झांड़ फूंक भी करवा रहे थे। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नंबर का था। मौत की खबर मिलने पर मां देवकी व भाई आजाद व फूलचंद्र रो रोकर बेहाल थे। वहीं दूसरी घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के रवनहार गांव की है जहां राजू 40 पुत्र नंदलाल ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी का कहना है कि बेटी जया का विवाह 2 वर्ष पूर्व नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला शीतलगंज में हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट करने लगे। तब से बेटी मायके रवनहार में रह रही थी। जिससे वह तनाव में रहने लगे थे और शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरने के बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War : यूक्रेन में होगा तख्तापलट! यूक्रेनी सेना से बोले पुतिन- सत्ता अपने हाथ में लें
