बहराइच: नेपाल में रेड पांडा की पांच खाल बरामद, तीन गिरफ्तार
बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल में पुलिस ने तीन तस्करों को रेड पांडा की खाल के साथ पकड़ा है। सभी वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग ने तस्करों को जेल भेज दिया है। नेपाल राष्ट्र के बर्फीले पर्वत पर काफी मात्रा में दुर्लभ रेड पांडा वन्यजीव पाया जाता है। लेकिन रेड पांडा …
बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल में पुलिस ने तीन तस्करों को रेड पांडा की खाल के साथ पकड़ा है। सभी वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग ने तस्करों को जेल भेज दिया है।
नेपाल राष्ट्र के बर्फीले पर्वत पर काफी मात्रा में दुर्लभ रेड पांडा वन्यजीव पाया जाता है। लेकिन रेड पांडा वन्यजीव पर तस्करों की नजर है। नेपाल के दांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद काफले ने बताया कि शनिवार शाम को मुखबिर की सूचना पर बांग प्यूठान संपर्क मार्ग पर पुलिस ने जांच शुरू की।
चार पहिया वाहन से पुलिस ने रेड पांडा की पांच खाल बरामद की। साथ ही तीन तस्करों को पकड़ा। एसपी ने बताया कि इनकी पहचान रोल्पा जिले के गांव सभा वार्ड नंबर सात निवासी राम बहादुर थापा, लंगूरी गांव सभा वार्ड नंबर तीन निवासी रूपक खड़का और सुनछहरी गांव सभा वार्ड नंबर सात निवासी रामकुमार के रूप में हुई है। सभी को गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग ने खाल को सीज कर दिया है। जबकि वन्यजीव तस्करों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद को आगे आए राज्य कर्मचारी, ज्ञापन सौंपा
