आगरा: नकल करते पकड़े गए तीन मेडिकल छात्र, UFM में की गई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शनिवार को तीन मेडिकल छात्र नकल करते पकड़े गए। तीनों छात्रों के खिलाफ अनफेयर मीन में कार्रवाई की गई है। बता दें, तीनों छात्रों ने बनियान में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा रखा था। ब्लूटूथ के जरिये उसे जोड़कर नकल कर रहे थे। इन …

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शनिवार को तीन मेडिकल छात्र नकल करते पकड़े गए। तीनों छात्रों के खिलाफ अनफेयर मीन में कार्रवाई की गई है।

बता दें, तीनों छात्रों ने बनियान में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा रखा था। ब्लूटूथ के जरिये उसे जोड़कर नकल कर रहे थे। इन सभी छात्रों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उसमें चिप भी लगी हुई थी। इस पर बाकी परीक्षार्थियों की भी तलाशी ली गई। दो और परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी ने नकल का एक ही तरीका अपनाया था।

केंद्र व्यवस्थापक आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि सचिन, राहुल बाबू और फिरोज खान को नकल करते पकड़ा गया। इनसे कॉपियां ले ली गईं। दूसरी कॉपी लिखने के लिए दी गई। सूचना पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव भी पहुंच गए। इनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई।

पढ़ें- Russia Ukraine war: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ाई, राष्ट्रपति ने नागरिकों को…

संबंधित समाचार