गाजियाबाद में खाकी पर लगा दाग, पुलिस की सीज की हुई गाड़ी से सिपाही ने चुराया सामान, केस दर्ज
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बार फिर खाकी दागदार साबित हुई है। पुलिस पर बड़ा दाग लगा है। यहां पर गाजियाबाद पुलिस लाइन पर सीज की हुई गाड़ी से सामान चोरी हो गया। इस मामले में शक होने पर सिपाही समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है वहीं एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया …
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बार फिर खाकी दागदार साबित हुई है। पुलिस पर बड़ा दाग लगा है। यहां पर गाजियाबाद पुलिस लाइन पर सीज की हुई गाड़ी से सामान चोरी हो गया। इस मामले में शक होने पर सिपाही समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है वहीं एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही की तलाश की जा रही है।
बता दें कि साहिबाबाद क्षेत्र निवासी सोने अपनी कार से 22 फरवरा को अर्थला मेट्रोल के पास से गुजर रहे थे। यहां पर पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी। सोनू से जब गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए तो वो उसे दिखा नहीं सके। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी सीज कर दी और पुलिस लाइन में खड़ी कर दी। सोनू ने बताया कि जब वो कोर्ट से 26 फरवरी को रिलीज आर्डर लेकर पुलिस लाइन पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का साइलेंसर और बहुत सारे सामान गायब थे। फिलहाल पुलिस ने मामले पर शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अयोध्या में पार्टी कार्यालयों पर चल रही चुनावी समीक्षा, अब परिणाम का इंतजार
