अयोध्या: रामनगरी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दुग्धाभिषेक
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सुबह से ही महाशिवरात्रि पर्व की धूम दिख रही है। अयोध्या कैंट व धाम में स्थित झारखंडेश्वर महादेव, नागेश्वर नाथ व क्षीरेश्वर नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। अधिकतर श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान करने के बाद ही भोले नाथ को पूजा। संभवता सुबह से अब तक लाखों …
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सुबह से ही महाशिवरात्रि पर्व की धूम दिख रही है। अयोध्या कैंट व धाम में स्थित झारखंडेश्वर महादेव, नागेश्वर नाथ व क्षीरेश्वर नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। अधिकतर श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान करने के बाद ही भोले नाथ को पूजा। संभवता सुबह से अब तक लाखों की संख्या में श्रद्धाल ने पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

मंगलवार होने के कारण हनुमान मंदिर व अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी अधिक संख्या रही। गनीमत रही कि प्रशासन ने एक दिन पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अयोध्या स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु आरती तिवारी ने बताया कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज यहां पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं आज के दिन हम लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। शाम को निकलने वाली बारात में भी शामिल होना है। झारखंडेश्वर नाथ में पूजा अर्चना करने पहुंची जूही श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान भोले नाथ यूक्रेन में फसे भारतीयों की रक्षा करें और जल्द उनकी स्वदेश वापसी कराएं।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा ही महत्व वाला है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव की आराधना और अभिषेक करते हैं तो वहीं महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखती हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी दिन से इस पवित्र बंधन की परंपरा को आज भी लोग निभाते हैं।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पहचान कराने का किया जा रहा प्रयास
