मुरादाबाद : पांच मार्च को होगी एमडीए की संपत्ति की नीलामी, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे आवंटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सुनियोजित विकास को लेकर काम कर रहा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण लगातार आवासीय कालोनी में अपनी संपत्ति को बिक्री करने का काम कर रहा है, जिसके तहत पांच मार्च को एमडीए कार्यालय में संपत्तियों की नीलामी की जायेगी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सुनियोजित विकास को लेकर काम कर रहा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण लगातार आवासीय कालोनी में अपनी संपत्ति को बिक्री करने का काम कर रहा है, जिसके तहत पांच मार्च को एमडीए कार्यालय में संपत्तियों की नीलामी की जायेगी।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन और भूखण्डों की नीलामी के द्वारा संपत्ति को बेचने का काम किया जा रहा, जिसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब पांच मार्च को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर संपत्ति बिक्री के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी शहरवासी हिस्सा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चुनाव ड्यूटी से लौटने वाले पीएसी कर्मी होंगे क्वारंटाइन, शासन ने जारी किए आदेश

संबंधित समाचार