रायबरेली: एक ही गांव में लगातार युवा कर रहे आत्महत्या, युवती ने फिर लगाई फांसी
रायबरेली। मशहूर शायर अदम गोंडवी ने युवाओ की निराश मानसिकता का शेर ‘ यक्ष प्रश्नों में उलझकर रह गई बूढ़ी सदी, यह प्रतीक्षा की घड़ी है या हमारे प्यास की। इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को क्या दिया , सेक्स की रंगीनियां या गोलियां सलफास की। सलोन गांव के मटका गांव के युवाओं की मानसिकता …
रायबरेली। मशहूर शायर अदम गोंडवी ने युवाओ की निराश मानसिकता का शेर ‘ यक्ष प्रश्नों में उलझकर रह गई बूढ़ी सदी, यह प्रतीक्षा की घड़ी है या हमारे प्यास की। इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को क्या दिया , सेक्स की रंगीनियां या गोलियां सलफास की। सलोन गांव के मटका गांव के युवाओं की मानसिकता पर सटीक मोजू है। एक ही गांव में छः माह के अंदर चार लोगों ने आत्महत्या कर लिया हैं। इस गांव का युवा एक एक करके असमय मौत के मुंह में खुद को ठेल रहा है ।
सलोन मुख्यालय से जगतपुर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित यह गांव हर तरह से संपन्न है। गांव के किसानों की भूमि भी अनाज से समृद्ध है किंतु इस गांव के युवाओं के मन में हताशा, निराशा का भाव गांव की बूढ़ी पीढ़ी के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी तो पूरे गांव के माथे पर चिंता और शिकन का भाव उभर आया है ।
मंगलवार की सुबह युवती द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद यह गांव आत्महत्या की घटनाओं को लेकर चर्चा में आ गया है ।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे रुद्र मजरे मटका निवासी रामदास के घर में उनकी पत्नी और बेटी माधुरी 22 साल से रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य जौनपुर जनपद में मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह बेटी माधुरी ने अपने घर के एक कमरे में शाल का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। उस समय उसकी मां मवेशियों को चारा दे रही थी। मां जब वापस लौटकर घर पहुंची और बेटी को देखा तो उसके होश उड़ गए। बदहवास मां की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़कर उसके घर पहुंचे, और माधुरी को फांसी के फंदे से उतारा गया। किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना कोतवाली को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
इस गांव में छह माह के अंदर आत्महत्या की यह चौथी घटना है। चार दिन पहले इसी गांव की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। जिसकी गोद में एक नवजात शिशु है। एक ही गांव ने लगातार हो रही आत्महत्या की घटना से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं है।
यह भी पढ़े-रायबरेली: हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकलीं मनमोहक झांकियां
