बाराबंकी: प्रशासन ने 27 फरवरी को हुए मतदान का जारी किया नया डाटा, बताया जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को 27 फरवरी को हुए मतदान का नया डाटा जारी किया है। जिसके मुताबिक डाक मतपत्रों को मिलाकर 68. 87% वोट पड़े हैं। मतदान वाले दिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने 68.45% ही वोट पड़ने का दावा किया था। जारी किए गए नए डाटा के मुताबिक 2017 के मुकाबले इस बार …

बाराबंकी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को 27 फरवरी को हुए मतदान का नया डाटा जारी किया है। जिसके मुताबिक डाक मतपत्रों को मिलाकर 68. 87% वोट पड़े हैं। मतदान वाले दिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने 68.45% ही वोट पड़ने का दावा किया था। जारी किए गए नए डाटा के मुताबिक 2017 के मुकाबले इस बार 1.44 प्रतिशत ज्यादा वोट पड़े हैं।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में 73.08 रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 69. 50 बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र में 67.5 जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.08 दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 66.1प्रतिशत तथा हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 65.54% वोट पड़े हैं। इस डाक से प्राप्त मतों का प्रतिशत भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 65% ही वोट पड़े थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह प्रतिशत घटकर 61.64 ही रह गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में 67.43 प्रतिशत वोट पड़े थे।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: आधे से भी कम दाम पर मेडिकल स्टोरों को वापस किए जा रहे टेंपरेचर मीटर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज