यूक्रेन से लौटी प्रयागराज की बेटी, मां ने उतारी आरती, चेहरे पर दिख रही युद्ध की दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूक्रेन में फंसी मेडिकल छात्रा यशस्वी सुरक्षित प्रयागराज अपने घर लौट आई है। सोमवार को फ्लाइट से देर रात लखनऊ पहुंचने और मंगलवार देर शाम इलाहाबाद आई यशस्वी की मां ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उसका स्वागत किया। घर लौटने पर यशस्वी ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। जिले के मुंडेरा पोंघटपुल …

प्रयागराज। यूक्रेन में फंसी मेडिकल छात्रा यशस्वी सुरक्षित प्रयागराज अपने घर लौट आई है। सोमवार को फ्लाइट से देर रात लखनऊ पहुंचने और मंगलवार देर शाम इलाहाबाद आई यशस्वी की मां ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उसका स्वागत किया। घर लौटने पर यशस्वी ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।

जिले के मुंडेरा पोंघटपुल क्षेत्र की रहने वाली मेडिकल छात्रा यशस्वी श्रीवास्तव एक साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। लेकिन पिछले दिनों जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की खबर आई, तो घरवाले परेशान हो गए। पिता एनके श्रीवास्तव और मां शोभा बेटी से लगातार कोशिश करने के बाद भी बात नहीं हो पाने से उनकी चिंता बढ़ गई थी। घरवालों ने बेटी की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर भारत सरकार से गुहार लगाई थी। सोमवार को यशस्वी सुरक्षित लखनऊ पहुंच गई।

छात्रा के पिता एनके श्रीवास्तव और महासभा ने भारत सरकार और नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। छात्रा के पिता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक अभिभावक होने की जिम्मेदारी निभाई है। यूपी सरकार ने भी काफी मदद की है। इसके लिए हम योगी और मोदी सरकार के सदा आभारी रहेंगे।

हमेशा हम देश के आभारी रहेंगे

यशस्वी ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्र हजारों की संख्या में फंसे हैं। भारत सरकार के प्रयास अभी नाकाफी हैं। हमें बंकरों में डाल दिया गया था। वहां पीने के पानी का संकट हो गया है। लोग एक-एक घूंट पानी पीकर अपना गला तर कर रहे हैं। खाने-पीने के सामान की दिक्कत हो गई है। किसी तरह से हम वहां समय बिता रहे थे। बस, भगवान से यही प्रार्थना कर रहे थे कि अपने देश सुरक्षित लौट सकें। भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की। उसके लिए हमेशा हम देश के आभारी रहेंगे। देशवासियों ने भी हम छात्राओं का मोरल काफी हाई किया।

पढ़ें-आपूर्ति बढ़ने के बावजूद वैश्विक तेल कीमतों में 5 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज