Skin Tips: गर्मी में ऐसे करें अपने स्किन को प्रोटेक्ट, मिलेगा बेहतर ग्लो
लखनऊ: गर्मी की तपिश की शुरूआत हो चुकी है, इस मौसम की वजह से स्किन पर बर्निंग, पिगमेंटेशन और ड्राईनैस जैसी परेशानियां होने लगती है। जिस वजह से हमारी त्वचा खराब हो जाती है। जिससे हमें स्किन संबंधी समस्यों का सामना करना होता है। गर्मी की ये गर्माहाट स्किन में कई मुसीबतों को दावत देती …
लखनऊ: गर्मी की तपिश की शुरूआत हो चुकी है, इस मौसम की वजह से स्किन पर बर्निंग, पिगमेंटेशन और ड्राईनैस जैसी परेशानियां होने लगती है। जिस वजह से हमारी त्वचा खराब हो जाती है। जिससे हमें स्किन संबंधी समस्यों का सामना करना होता है। गर्मी की ये गर्माहाट स्किन में कई मुसीबतों को दावत देती है। जिस वजह से सभी को समर थेरपी की ज़रूरत होती है। हम आपको ऐसी ही समर थेरेपी के बारे में बताएगे जिनके इस्तेमाल से गर्मी से राहत मिलेगी।
योगर्ट फेशियल-
दही का फेशियल सबसे असरदार फेशियल माना जाता है, दही की तासीर सर्द होती है। इसलिए इसके फेशियल से स्किन को ठंडक मिलती है। इसे पैक को बनाने के लिए दही में स्ट्राराबेरी, पाईनेप्पल और रसबेरी मिलकर तैयार किया जाता है। इस फेशियल से आपके चेहरे से दाग-धब्बे, ड्राईनेस और बर्निंग ये छुटकारा मिलता है।
पेपरमिंट सक्रब-
आप गर्मी में पेपरमिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन बर्निंग से बचने के लिए पेपरमिंट में एलोवेरा मिलाकर तैयार किया हुआ स्क्रब सबसे अच्छी समर थैरपी होता है।
वॉटरमेलन मॉस्क-
स्किन को रिफ्रेश करने और ग्लों रखने में तरबूज़ का मॉस्क सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। इस ग्लोइंग मॉस्क को बनाने के लिए दही, खीरे का पेस्ट और दूध की ज़रूरत होती है।
चंदन फेसपैक
हीट से स्किन टोन डल हो जाती है, जिस वजह से चेहरे का ग्लो चला जाता है। ऐसे में चंदन का पैक अच्छा होता है। गुलाब जल में चंदन पाउडर मिलाकर इस पैक को तैयार किया जाता है। जिससे गर्मी के मौसम में काफी आराम मिलता है।
मिल्की फेस पैक
मिल्की फेस पैक बेस्ट होममेड फेसपैक में से एक है। सूखी और टैन वाली त्वचा के लिए मिल्की पैक का यूज़ है। इसे बनाने के लिए दूध में शहद को मिलाया जाता है। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम हो जाती है।
पढ़ें-अयोध्या: अचानक भगवा से हरा हुआ अयोध्या डीएम आवास का बोर्ड
