बुलंदशहर में भूमाफिया हुए सक्रिय, जेवर एयरपोर्ट के निकट बना रहे अवैध कॉलोनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के जेवर एरिया में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को लेकर भूमाफिया अलर्ट हो गए हैं। भू माफिया क्षेत्र में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट अवैध कालोनियों को काट रहे हैं। यहीं नहीं यहां पर धड़ल्ले से प्लाटों को बेचा जा रहा है। अवैध प्लाटों को काटने का ये खेल झाझर और ककोड़ …

बुलंदशहर। जिले के जेवर एरिया में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को लेकर भूमाफिया अलर्ट हो गए हैं। भू माफिया क्षेत्र में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट अवैध कालोनियों को काट रहे हैं। यहीं नहीं यहां पर धड़ल्ले से प्लाटों को बेचा जा रहा है।

अवैध प्लाटों को काटने का ये खेल झाझर और ककोड़ में धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन ने पूरी तरीके से आंखें बद कर रखी हैं। यहां पर करीब चार सौ बीघा जमीन पर प्लाट काट कर अवैध कालोनियां बनाई जा रही हैं। फिलहाल इस मामले पर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर कालोनाइजर से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें; पीलीभीत: पुलिस पस्त…मदीनाशाह में सक्रिय हो गए नशे के धंधेबाज

संबंधित समाचार