अलीगढ़: शराब की बोतल बदलने की बात पर हुआ विवाद, दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, सिर में लगे 28 टांके
अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र की धनीपुर मंडी के निवासी अनुज का बेटा प्रदीप के यहां रिश्तेदार आये थे। अनुज उनके लिए शराब लेने कस्बा पनेठी गया। दुकानदार से उसने शराब ली और रुपये दे दिए। अनुज ने बोतल का ढक्कन लूज होने पर दुकानदार से बदलने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। …
अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र की धनीपुर मंडी के निवासी अनुज का बेटा प्रदीप के यहां रिश्तेदार आये थे। अनुज उनके लिए शराब लेने कस्बा पनेठी गया। दुकानदार से उसने शराब ली और रुपये दे दिए। अनुज ने बोतल का ढक्कन लूज होने पर दुकानदार से बदलने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
जिसके बाद थाना अकराबाद इलाके के कस्बा पनेठी की शराब की दुकान में विवाद इतना बढ़ गया कि सेल्समैन ने अपने साथियों संग ग्राहक को बेरहमी से पीटा और अधमरा कर दिया। ग्राहक को गम्भीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसको जिला में बुधवार देर रात्रि भर्ती कराया। युवक के सिर में 28 टांके आए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस
जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सारी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के साथ घायल अनुज को परिजन धनीपुर मंडी के पास निजी अस्पताल लेकर आये। लेकिन, डॉक्टर ने सिर में टांके लगाने के बाद यहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल इमरजेंसी इंचार्ज के डॉक्टर प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि घायल अनुज को परिजन देर रात्रि करीब 12 बजे अस्पताल लाये। उसके सिर में 28 टांकें निजी अस्पताल में लगाये गए। सिर में कई चोट आई है। उसका उपचार चल रहा है। साथ ही इसकी सूचना सम्बंधित थाने को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़े-मुरादाबाद : ट्विटर पर प्रशासन सतर्क, जवाब देने में अव्वल है पुलिस महकमा
