बाराबंकी: जमीन के लालच में पुत्र ने की सौतेली मां की गला दबाकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जमीन के लालच में पुत्र ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक महिला हत्या अभियुक्त की रिश्ते में सगी मौसी हुई थी। अभी उसके मामा ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फतेहपुर कोतवाली अंतर्गत धरौली निवासी रामदास बेटा सूर्य बली ने रविवार की रात्रि को अपनी सौतेली मां …

बाराबंकी। जमीन के लालच में पुत्र ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक महिला हत्या अभियुक्त की रिश्ते में सगी मौसी हुई थी। अभी उसके मामा ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

फतेहपुर कोतवाली अंतर्गत धरौली निवासी रामदास बेटा सूर्य बली ने रविवार की रात्रि को अपनी सौतेली मां फूलमती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या अभियुक्त का कहना है कि यह हत्या उसने जमीन के लालच में आकर की। इस मामले की प्राथमिकी हत्याभियुक्त के मामा इब्राहिमपुर निवासी सुंदरलाल बेटा जवाहर में दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इब्राहिमपुर निवासी फूलमती का विवाह धरौली में सूर्य बली के साथ हुआ था। सूर्य बली को पहले से ही एक बेटा था। सुंदरलाल ने प्राथमिकी में कहा है कि 27-28 फरवरी को ही रामदास ने गला दबाकर फूलमती की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद गुरुवार को फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रामदास को गिरफ्तार कर लिया है। रामदास ने अपनी मौसी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़े-बहराइच: तेंदुए ने गाय का किया शिकार, नहीं पहुंचे वनकर्मी, ग्रामीण में दहशत

संबंधित समाचार