UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में फिसड्डी साबित हुआ पूर्वांचल, छह चरणों में वोटिंग प्रतिशत रहा सबसे कम
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा के छह चरण पूरे हो गए हैं। अब सिर्फ एक चरण बचा है। ये सात मार्च को होगा। छठे चरण में 55।79 फीसदी वोटिंग हुई है। अब तक के सभी चरण में पूर्वांचल वोटिंग के मामले में फिसड्डी रहा है। पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 …
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा के छह चरण पूरे हो गए हैं। अब सिर्फ एक चरण बचा है। ये सात मार्च को होगा। छठे चरण में 55।79 फीसदी वोटिंग हुई है। अब तक के सभी चरण में पूर्वांचल वोटिंग के मामले में फिसड्डी रहा है।
पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को औसतन 62।43% मतदान हुआ था जो साल 2017 के 63।47% के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा कम था। वहीं 14 फरवरी को हुए दूसरे चरण के मतदान में 64।42 फीसदी मतदान हुआ और यह भी पिछली बार के मुकाबले 1।11 प्रतिशत कम रहा।
तीसरे चरण में 62।28% मतदान हुआ जो पिछली बार के मुकाबले 0।07 प्रतिशत ज्यादा था। चौथे चरण में 23 फरवरी को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश की 59 सीटों पर औसतन करीब 61।52% मतदान हुआ जो 2017 में हुए 62।55 फीसदी से 1।03% कम रहा।
पांचवें चरण में अयोध्या, प्रयागराज, अमेठी और रायबरेली समेत विभिन्न जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर औसतन 57।32% मतदान हुआ। यह भी 2017 के मुकाबले लगभग एक फीसदी कम रहा। छठे चरण में 55।79 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 के चुनावों में इन 57 सीटों पर 56।47 फीसदी मतदान हुआ था।
