बुलंदशहर: पोषित आहार चोरी करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को ग्रामीणों ने पकड़ा
बुलंदशहर। दिन पर दिन जनपद में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए आने वाले आनाज को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खा रहीं हैं। वायरल हुए एक वीडियो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कपड़ों में छिपाकर आहार के पैकेट ले जा रही थी। वहीं गांव वाली महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को …
बुलंदशहर। दिन पर दिन जनपद में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए आने वाले आनाज को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खा रहीं हैं। वायरल हुए एक वीडियो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कपड़ों में छिपाकर आहार के पैकेट ले जा रही थी। वहीं गांव वाली महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला भाग निकली। गांववालों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूरा मामला बुलंदशहर पहासू ब्लॉक क्षेत्र गांव पंण्ड्रावल का है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुधा रानी पर केंद्र से आहार को गायब कर ले जाने का आरोप है।
ग्रामीण महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बीच सड़क पर ही खींचतान हो रही है। गांव की महिलाओं ने कार्यकर्ती सुधा रानी को पकड़ा। जिसके बाद आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें-सहूलियत : होली के लिए नौ मार्च से चलेंगी दो विशेष ट्रेन
