निर्माण कार्य के चलते अयोध्या में 6 और 13 मार्च को दूसरे रूट से चलेंगी कुछ ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज-कटेहरी उपखंड के मध्य निर्माण कार्य के चलते 6 और 13 मार्च को सात घंटे के लिए कुछ ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट से किया जाएगा, तो वहीं कुछ का संचालन विलंब से होगा, जिसमें फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। अयोध्या- जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज-कटेहरी …

अयोध्या। अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज-कटेहरी उपखंड के मध्य निर्माण कार्य के चलते 6 और 13 मार्च को सात घंटे के लिए कुछ ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट से किया जाएगा, तो वहीं कुछ का संचालन विलंब से होगा, जिसमें फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस भी शामिल है।

अयोध्या- जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज-कटेहरी उपखंड के मध्य लेवल क्रॉसिंग संख्या 91/एसी व 92/सी पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते छह मार्च और 13 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सात घंटे रेल सेवाएं बाधित रहेगी। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। तो कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

निर्माण कार्य के चलते 13010 डाउन (योगनगरी ऋषिकेश- हावड़ा एक्सप्रेस) का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन ट्रेन को अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर से जफराबाद के रास्ते संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 13009 अप (हावड़ा – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस) का मार्ग परिवर्तित करके इस गाड़ी को जफराबाद -सुल्तानपुर- अयोध्या कैंट के रास्ते संचालित किया जाएगा।

विलंब से संचालित होने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 15025 अप (मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस) छह और 13 मार्च को अपने आरंभिक स्टेशन मऊ से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 10:50 के स्थान पर विलम्ब से समय 13:30(02 घंटे 40 मिनट विलम्ब) पर प्रस्थान करेगी। इधर, 5 और 12 मार्च को गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस)मार्ग में 1 घंटा 45 मिनट के देरी से संचालित किया जाएगा।

अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज-कटेहरी उपखंड के मध्य निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। बाकी अन्य दिनों की तरह ही यातयात सामान्य रहेगा…रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ।

संबंधित समाचार