रायबरेली: जमीनी विवाद में चली लाठियां, अधिवक्ता व प्रधान समेत चार लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। महराजगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में ग्राम प्रधान व एक अधिवक्ता समेत चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता व ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों …

रायबरेली। महराजगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में ग्राम प्रधान व एक अधिवक्ता समेत चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता व ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों से 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

घटना क्षेत्र के खेरवा मजरे मुरैनी गांव की है। गांव के ही अधिवक्ता रणविजय सिंह व धीरेंद्र सिंह के बीच सहन की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे इसी भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में धीरेंद्र सिंह वह उनके साथियों ने अधिवक्ता रणविजय सिंह व उनके साथ मौजूद ग्राम प्रधान दीपू पासी की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट की। घटना में एक पक्ष से अधिवक्ता रणविजय सिंह व ग्राम प्रधान दीपू पासी दूसरे पक्ष से धीरेंद्र सिंह व उसके भाई शैलेंद्र सिंह को चोटे आई है। घटना में घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर अधिवक्ता रणविजय सिंह ग्राम प्रधान दीपू पासी की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मुरैनी ग्राम प्रधान दीपू पासी ने गांव के ही शैलेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह भारत सिंह व बेबी सिंह पर आरोप लगाया कि वह गांव में ही एक विवादित भूमि का फैसला कर रहे थे। तभी अचानक वहां पर धीरेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह भारत सिंह के अलावा दशरथ सिंह की पुत्री  बेबी सिंह लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीज बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता रणविजय सिंह भी घटना में घायल हुए । उधर धीरेंद्र सिंह ने अधिवक्ता रणविजय सिंह, रामचंद्र यादव उर्फ अमरेंद्र अजमेर सिंह समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों पर घर में असलहा व लाठी डंडा लेकर घुसने, मारपीट और तोड़फोड़ करने, जान से मारने की मंशा से हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़े-भारत की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत किसी में नहीं: राजनाथ

संबंधित समाचार