मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें- क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोशल मीडिया पर कथित वायरल वीडियो को लेकर यूपी के मऊ जिले के सदर सीट से सपा गठबंधन के उम्मीदवार मुख्तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बता दें कि अब्‍बास अंसारी के एक चुनावी जनसभा में …

लखनऊ। सोशल मीडिया पर कथित वायरल वीडियो को लेकर यूपी के मऊ जिले के सदर सीट से सपा गठबंधन के उम्मीदवार मुख्तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बता दें कि अब्‍बास अंसारी के एक चुनावी जनसभा में कथित तौर पर दिये गये धमकी भरे संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने शुक्रवार को बताया कि मऊ कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुभासपा उम्मीदवार अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: देश को जरूरत पड़ी तो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाऊंगी- अंबिका जैन अंबर

संबंधित समाचार