खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए कैरी करें यह क्लच और हैंडबैग
लखनऊ। गर्मी के आते ही स्वेटर की जगह कॉटन के कपड़ें ले लेते है। हम सब कपड़ों के स्टाइल के साथ हैंडबैग भी बदल देते हैं। ऐसे में आपके लिए हम हैंडी कैरी बैग के आइडियाज दे रहें हैं, जिससे आप स्टाइलिश दिखेंगे। बिग बैग : बिग हैंडबैग गर्मी के लिए सबसे सही बैग में से …
लखनऊ। गर्मी के आते ही स्वेटर की जगह कॉटन के कपड़ें ले लेते है। हम सब कपड़ों के स्टाइल के साथ हैंडबैग भी बदल देते हैं। ऐसे में आपके लिए हम हैंडी कैरी बैग के आइडियाज दे रहें हैं, जिससे आप स्टाइलिश दिखेंगे।
बिग बैग :
बिग हैंडबैग गर्मी के लिए सबसे सही बैग में से एक होता है। जिसे आप ऑफिस, ट्रिप, एंड कॉलेज ले जा सकती हैं। बिग बैग में आप अपने एसेंशियल आइटम्स को साथ कैरी कर सकते हैं। वाटर बोतल, सनस्क्रीन से लेके लंच और मेकअप का सामन तक आ जाएगा ।
मिनी शोल्डर बैग :
हमेशा से मिनी शोल्डर बैग फैशन में रहा है। चाहे कैजुअल लुक हो या पार्टी मिनी शोल्डर बैग हमेशा से आपको कमाल का लुक देता हैं। ये बैग आपको हर ब्रांड और नार्मल शॉप्स में मिल सकता है। जिन्हें आप अपने पसंद के हिसाब से ले सकते हैं ।
पॉप कलर बैग :
आज कल लड़कियों को वाइब्रेंट कलर काफी पसंद आ रहे हैं। तो आप भी अपने वॉर्डरोब में एक पॉप कलर के बैग जरुर रखें। स्टाइलिश दिखने के साथ ही ये आपके लुक में एक फ्रेशनेस देता हैं। ये बैग लगभग हर ब्रांड में मिलता हैं और सीजन के लिए ट्रेंड सेट करने के लिए सुपर क्लासी हैं।
क्लच पर्स:
आज के टाइम क्लच के सबसे ज्यादा फ्रेंडली एंड कैजुअल हैंडबैग में से एक है। जिसे आप कहीं भी कभी भी कैरी कर सकते हैं। चाहे फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने या कैजुअल मीटिंग में। ये आपको हमेशा क्लासी फील कराएगा। आप कल्च को किसी भी कलर एंड साइज़ के खरीद सकते हैं ।
इस गर्मी को दीजिए आप स्टाइल का तड़का, इन समर बैग्स के साथ।
पढ़ें-Russia Ukraine War: एयरफोर्स के तीन विमान यूक्रेन से लौटे, 629 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू
