अलीगढ़: फांसी से लटका मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव भदेही में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में साधु का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। बाबा लालदास 58 साल के मूल रूप से हाथरस जिले के रहने वाले थे। अलीगढ़ में वह लंबे समय से गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव भदेही स्थिति एक आश्रम में ही रह रहे थे …

अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव भदेही में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में साधु का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। बाबा लालदास 58 साल के मूल रूप से हाथरस जिले के रहने वाले थे। अलीगढ़ में वह लंबे समय से गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव भदेही स्थिति एक आश्रम में ही रह रहे थे और यहीं अपनी पूजा पाठ करते थे। आमतौर पर वह सुबह तड़के ही उठ जाते थे और अपनी पूजा पाठ शुरू कर देते थे। लेकिन शनिवार को सुबह 8-8:30 बजे तक उनके कमरे का दरवजा नहीं खुला। जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो लोगों ने उनके कमरे में झांककर देखा। कमरे में देखने के बाद सभी के होश उड़ गए, उन्होंने देखा कि साधु का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर गांधी पार्क इंस्पेक्टर बंशीधर पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया शुरू की और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आश्रम में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों को दी सूचना

मृतक साधु बाबा लाल दास लंबे समय से अलीगढ़ में ही आश्रम में रह रहे थे। जबकि उनका पूरा परिवार आज भी हाथरस में ही रहता है। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी हाथरस में रहने वाले उनके परिवार को दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक साधु का परिवार अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया है। गांधीपार्क थाना प्रभारी बंशीधर पांडेय ने बताया कि साधु का शव आश्रम में फांसी से लटकता मिला है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आश्रम में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े-मौत से पहले शेन वॉर्न के वो आखिरी 20 मिनट, दोस्तों ने की जान बचाने की कोशिश, अस्पताल पहुंच तोड़ दिया दम

संबंधित समाचार