कच्ची हल्दी के सेवन से दूर होंगी डायबिटीज, कैंसर सहित ये तमाम बीमारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कच्ची हल्दी में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हल्दी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है और कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा करती है। खासकर डायबिटीज में कच्ची हल्दी रामबाण दवा है। इसके अलावा चोट और घाव को ठीक करने और …

कच्ची हल्दी में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हल्दी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है और कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा करती है। खासकर डायबिटीज में कच्ची हल्दी रामबाण दवा है। इसके अलावा चोट और घाव को ठीक करने और सूजन को कम करने में भी कारगर है। कच्ची हल्दी का सेवन अचार, सब्जी, या नींबू और मिर्च में मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके अलावा कच्ची हल्दी को पीसकर दूध में मिलाकर पीया जा सकता है।

कान बहने में हल्दी करेगी काम
कान की दिक्कत में भी हल्दी काम आती है। कान बहने पर हल्दी को उबालकर इसकी कुछ बूंदों को कान में डालने पर आराम मिलता है। मुंह में छालों को ठीक करने के लिए हल्दी के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी को पानी में उबालकर इस पानी से कुल्ला करने पर छालों में आराम मिलता है। दाद- खुजली में भी हल्दी का इस्तेमाल असरदार होता है. खुजली वाली जगह पर हल्दी का लेप लगाने से इस परेशानी से राहत मिलती है।

हल्दी में एंटी कैंसर गुण
कई शोध में खुलासा हो चुका है कि कच्ची हल्दी में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही कच्ची हल्दी ट्यूमर को भी समाप्त करने में सक्षम है। ट्यूमर तब होता है। जब कोशिकाओं के डीएनए में खराबी आ जाती है। हल्दी में कैंसर से लड़ने के भी गुण होते हैं. खासकर ये पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकती है और उनका खात्मा करती है।

वजन कम करेगी हल्दी
वजन को कम करने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। करक्यूमिन से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए कच्ची हल्दी को पीसकर दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी
कच्ची हल्दी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होती है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होता है। यह ग्लाइसीमिया को कम करता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह में नाश्ते के वक्त कच्ची हल्दी युक्त दूध का सेवन करना चाहिए।

कील मुहांसो से मिलेगा छुटकारा
कच्ची हल्दी को सुंदरता के लिए दवा बताया गया है। इस शोध के अनुसार, कच्ची हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिनसे त्वचा में निखार आता है। साथ ही कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए कच्ची हल्दी का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-

आप भी पीते हैं खड़े होकर पानी तो आज ही छाेड़ दें ये आदत, जानिए क्या हैं इसके नुकसान