बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य गंभीर
बाराबंकी। लखनऊ से घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। थाना लोनीकटरा के सरैंयाडीह मजरे दहिला निवासी देशराज रावत (40) व सुशील यादव (45) शनिवार दोपहर गोसांई गंज लखनऊ से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। …
बाराबंकी। लखनऊ से घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। थाना लोनीकटरा के सरैंयाडीह मजरे दहिला निवासी देशराज रावत (40) व सुशील यादव (45) शनिवार दोपहर गोसांई गंज लखनऊ से बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रहमतनगर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायलों को सीएचसी गोसाईं गंज ले जाया गया। जहां देशराज रावत को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल सुशील को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।
