बचे चावल को फेंकने के बजाय बनाएं यह टेस्टी रेसिपी
लखनऊ। आप और हम किसी भी राज्य से हों, लेकिन चावल सब पसंद करते हैं। कुछ घरों में तो रोज ही चावल भोजन का हिस्सा होता है। ऐसे में चावल का बचना भी सामान्य बात है। चावल बच जाएं तो घर के लोग बासी चावल खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में परेशानी खड़ी हो जाती …
लखनऊ। आप और हम किसी भी राज्य से हों, लेकिन चावल सब पसंद करते हैं। कुछ घरों में तो रोज ही चावल भोजन का हिस्सा होता है। ऐसे में चावल का बचना भी सामान्य बात है। चावल बच जाएं तो घर के लोग बासी चावल खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में परेशानी खड़ी हो जाती है कि बचे हुए चावल का क्या किया जाए कि उन्हें फेंकना न पड़े क्योंकि अन्न को फेंकना सही नहीं।
बासी चावल से बनाए यह रेसिपी
. चावल टिक्की
चावलों को उबले हुए आलू के साथ मैश कर लीजिए। फिर कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, गरम मसाला, जीरा, नमक, इत्यादि स्वाद अनुसार मिलाएं। अंत में थोड़ी सी सूजी मिलाकर इसे आटे की तरह गूंथ लीजिए और छोटी छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर तेल में सेंक लीजिए। ये बेहद कम समय में तैयार होने वाला नाश्ता है। बच्चें हो या बड़े सबको काभी पसंद आएगा। और टेस्टी नाश्ता भी तैयार हो जाएगा। 
. लेमन राइस
बचे हुए चावल से लेमन राइस बनाया जा सकता है। इसे बनाने में मुश्किल से दस मिनट का वक्त लगता है और ज्यादा सामान भी नहीं चाहिए। बस आपको एक घंटा पहले चना दाल भिगोकर रखनी है। आपको बस एक पैन में तेल गर्म करना है और उसमें राई, कड़ी पत्ता तड़का लेना है। फिर मूंगफली डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कीजिए और प्याज डाल लीजिए। अब चना दाल डालकर चलाइए और कुछ हरी मिर्च काटकर डाल लीजिए। अब बचे हुए चावल को इस पैन में डालिए और अच्छे से सारे मिश्रण के साथ मिलाइए। जब अच्छी तरह से मिल जाएं तो सारे में नींबू का रस मिलाइए और हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए। देखिए आपके गर्मागर्म लैमन राइस तैयार हो गए हैं। 
. चावल चीला
बचे हुए चावल को मिक्सी में पीस लीजिए और पानी डालकर एक बैटर यानी घोल तैयार कर लीजिए। अब इस बैटर में थोड़ी सी सूजी और इतना ही दही मिलाकर ढक कर रख दीजिए। कुछ देर बाद इसमें आपको नमक, काली मिर्च, कद्दूकस की गई गाजर, प्याज, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च डालना होगा। हर चीज को बैटर मे मिलाकर अच्छे से फैंटे और फिर एक चपटे तवे पर तेल लगाकर इस बैटर को चीले या डोसे की तरह फैला लें। हलका ब्राउन हो जाए तो पलट लें। अच्छी तरह सैंकने के बाद इसे हर चटनी या सॉस के साथ खाया जा सकता है। 
यह भी पढ़े-मुरादाबाद: परीक्षाओं की होगी लाइव मॉनिटरिंग
