लखनऊ: गहनों के साथ पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, भेजा जेल
लखनऊ। मीरजापुर अहरौरा पुलिस ने बाइक, मोबाइल, सोने-चांदी के गहनों एवं नगदी के साथ किशोर सहित दो चोरों को रविवार को महमूदपुर तिराहे के पास से हिरासत में लिया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर उपरोक्त सामानों की बरामदगी की गई और आरोपी सहित किशोर को जेल भेज दिया। अहरौरा नगर के खासडीह निवासी शरदचंद्र …
लखनऊ। मीरजापुर अहरौरा पुलिस ने बाइक, मोबाइल, सोने-चांदी के गहनों एवं नगदी के साथ किशोर सहित दो चोरों को रविवार को महमूदपुर तिराहे के पास से हिरासत में लिया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर उपरोक्त सामानों की बरामदगी की गई और आरोपी सहित किशोर को जेल भेज दिया।
अहरौरा नगर के खासडीह निवासी शरदचंद्र श्रीवास्तव ने 1 मार्च को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़ा और नगदी व जेवरात की चोरी की। गिरफ्तार किए गए आरोपी में एक बाल अपराधी सहित सत्यम तिवारी उर्फ प्रियांशु (22) शामिल है।
यह भी पढ़ें: बरेली: कार्रवाई से इंकार कर युवक का शव ले गए परिवार वाले
