गाजियाबाद पुलिस को मिली सफलता, 20 हजार के ईनामी बदमाश मोटू को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। जिले के पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने बीस हजार के ईनामी मोटू को गिरफ्तार किया है। मोटू काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने साहिबाबाद की बंगाली कालोनी से मोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और चोरी की वैगनआर भी पकड़ी है। जानकारी देते …
गाजियाबाद। जिले के पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने बीस हजार के ईनामी मोटू को गिरफ्तार किया है। मोटू काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने साहिबाबाद की बंगाली कालोनी से मोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और चोरी की वैगनआर भी पकड़ी है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मोटू एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल की एसओजी टीम पर हमला करने का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने मोटू को गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ली है।
